Government Job In NTPC: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, NTPC में मैनेजर की पोस्ट के लिए निकली भर्ती, 2 लाख रुपए मिलेगी सैलरी, कैसे करें आवेदन, जाने डिटेल्स
नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC ) में नौकरी निकली है. करीब 250 पोस्ट के लिए ये रिक्रूटमेंट होगी.
Government Job In NTPC: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC ) में नौकरी निकली है. करीब 250 पोस्ट के लिए ये रिक्रूटमेंट होगी. जो युवा इसके लिए पात्र है, वे इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है. डिप्टी मैनेजर समेत अनेक पदों पर ये रिक्रूटमेंट होनेवाली है. इस नौकरी के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख 18 सितंबर 2024 है.
इस नौकरी के लिए उम्मीदवारों को 18 सितंबर से पहले आवेदन करने होंगे. ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुवात 14 सितंबर 2024 से होगी. डिप्टी मैनेजर के पद के लिए BE/B. Tech डिग्री प्राप्त उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. डिप्टी मैनेजर इलेक्ट्रिकल इरेशन, डिप्टी मैनेजर मैकेनिकल इरेशन,डिप्टी मैनेजर सिविल इरेशन जैसे विभिन्न पदों पर ये भर्तियां की जानेवाली है. ये भी पढ़े :NIT RECRUITMENT: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में नौकरी का मौका, 47 पदों के लिए होगी भर्ती, जाने कब तक करें आवेदन
इस नौकरी में काम का अनुभव होनेवाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी. कुछ पदों के लिए 3 वर्षो का अनुभव तो वही कुछ पदों के लिए 10 वर्ष का अनुभव आवश्यक है.
इस नौकरी के लिए उम्मीदवार https://ntpc.co.in/ इस वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है. इस नौकरी के लिए जिन लोगों का सिलेक्शन होता है , उन्हें 70 हजार रुपए से लेकर 2 लाख रूपए तक का वेतन दिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 09, 2024 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

