UP Gangrape: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग विधवा महिला से रेप के मामले में सपा प्रमुख अखिलेस यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रदेश के सीएम योगी को घेरा है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा. योगी जी मंचों से बहन बेटी सुरक्षा के दावे करते फिर रहे उधर उनके खुद के गृहजनपद में 75 साल की विधवा बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप हो रहा है. वहीं आगे अखिलेश यादव ने लिखा योगी जी झूठी कानून व्यवस्था का ढोल पीट रहे राग अलाप रहे #नहीं_चाहिए_भाजपा.
दरअसल महिला घर में जब सो रही थी. उसी समय रात में दोनों हैवान महिला के घर में घुसे. जो वह एक झोपड़ी में सो रही थी. दोनों हैवानों ने महिला का गला दबा कर रेप किया. जिसके बाद वहां से दोनों फरार हो गए. दोनों आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले हैं.
अखिलेश यादव का ट्वीट:
योगी जी मंचों से बहन बेटी सुरक्षा के दावे करते फिर रहे उधर उनके खुद के गृहजनपद में 75 साल की विधवा बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप हो रहा और योगी जी झूठी कानून व्यवस्था का ढोल पीट रहे राग अलाप रहे #नहीं_चाहिए_भाजपा pic.twitter.com/jfbEtqFGHd
— SamajwadiPartyMediaCell (@MediaCellSP) April 6, 2024












QuickLY