गोवा में पालोलेम बीच के पास 42 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक का हुआ बलात्कार
गोवा एक लोकप्रिय पर्यटन गतंव्य है, जो हर साल 70 लाख से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है. इसमें 5 लाख पर्यटक विदेशों से आते हैं. गोवा में पर्यटन का मौसम अक्टूबर से शुरू होकर मार्च में खत्म होता है.बीते एक दशक से विदेशी लोगों खास तौर से महिलाओं के खिलाफ अपराध गोवा में चिंता की वजह बन गया है.
दक्षिण गोवा के प्रसिद्ध पालोलेम बीच के निकट अज्ञात लोगों द्वारा 42 वर्षीय एक ब्रिटिश नागरिक से दुष्कर्म किया गया. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी. पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रभुदेसाई ने संवाददाताओं से कहा कि यह घटना सुबह 4.30 बजे घटित हुई, जब पीड़ित कनकोणा रेलवे थाने से पालोलेम गांव के निकट अपने किराए के घर आ रही थी. अधिकारी ने कहा, "हमें दी गई जानकारी के आधार पर हमने संदिग्धों की एक सूची बनाई है. जांच जारी है."
अपराध शाखा के अधिकारी जांच में दक्षिण गोवा जिला पुलिस की मदद कर रहे हैं. भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है. पीड़िता कई सालों से तटवर्ती राज्य की यात्रा पर आती रही है.
यह भी पढ़े: मासूम बहन की रेप और मर्डर करने वाले दरिंदे भाई को अदालत ने सुनाई दो बार फांसी की सजा
गोवा एक लोकप्रिय पर्यटन गतंव्य है, जो हर साल 70 लाख से ज्यादा पर्यटकों को आकर्षित करता रहा है. इसमें 5 लाख पर्यटक विदेशों से आते हैं. गोवा में पर्यटन का मौसम अक्टूबर से शुरू होकर मार्च में खत्म होता है.बीते एक दशक से विदेशी लोगों खास तौर से महिलाओं के खिलाफ अपराध गोवा में चिंता की वजह बन गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 20, 2018 02:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).