Video: अचानक समंदर से उठी तेज लहरें और चपेट में आ गई लड़की, फिर...

इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़की समुद्र तट के करीब खेलने के दौरान समुद्र में बहने लगती है तभी एक व्यक्ति उसे बचा लेता है. यह घटना डेवोन के इलफ़्राकोम्बे हार्बर में घटी जब कुछ लोग हाई टाइड के दौरान समुद्र तट पर थे, तभी लहरों के कारण एक लड़की गिर गई और लहरों की चपेट में आ गई. इस दौरान एक शख्स लड़की की मदद के लिए पहुंचा और लड़के ने लड़की की जान बचा ली.