Giriraj Singh on Tejashwi Yadav: 'खेला' करने वालों के घर में ही 'खेला' हो रहा है- गिरिराज सिंह
विपक्षी गठबंधन से विधायकों के पाला बदलने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि खेला करने वालों के घर में ही खेला ही रहा है.
पटना, 28 फरवरी : विपक्षी गठबंधन से विधायकों के पाला बदलने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को कहा कि खेला करने वालों के घर में ही खेला ही रहा है. सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता इतनी बढ़ती जा रही है कि विपक्ष की डूबती नाव पर से सब भाग रहे हैं.
भाजपा के 'फायरब्रांड' नेता माने जाने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राजद के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में सत्ता गंवाने के बाद ये 'बेचैन भारत' हो गए हैं. ये उसी समय से एनडीए को तोड़ने और खेला होने की बात कह रहे थे. यह भी पढ़ें : UP IAS Transfer: लोकसभा चुनावों से पहले यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर
उन्होंने कहा, "अब खेला करने वालों के घर में ही खेला हो रहा है. अब इनकी विश्वसनीयता कम हो रही है. यह इसी का परिचायक है." उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के अखिलेश यादव की पार्टी हो, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार हो या बिहार की घटना हो , खेला करने वालों के घर में ही खेला हो रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2024 12:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

