देश

Ghaziabad: नए साल पर दोस्त कर रहे थे पार्टी, दूसरे कमरे में होटलकर्मी ने किया लड़की का रेप

गाजियाबाद के एक होटल में नए साल का जश्न मनाने अपने दोस्तों के साथ आई एक लड़की के साथ होटलकर्मी ने रेप किया. लड़की के दोस्त दूसरे कमरे में पार्टी मना रहे थे. लड़की पार्टी के बाद अपने कमरे में सोने आ गई थी.

Ghaziabad: नए साल पर दोस्त कर रहे थे पार्टी, दूसरे कमरे में होटलकर्मी ने किया लड़की का रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर (photo: PTI)

गाजियाबाद (Ghaziabad) के एक होटल में नए साल का जश्न मनाने अपने दोस्तों के साथ आई एक लड़की के साथ होटलकर्मी ने रेप किया. लड़की के दोस्त दूसरे कमरे में पार्टी मना रहे थे. लड़की पार्टी के बाद अपने कमरे में सोने आ गई थी. लड़की की शिकायत पर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर आरोपी होटलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है. UP Shocker: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में फांसी पर लटका मिला प्रेमी जोड़ा.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 29 वर्षीय लड़की अपने 5 दोस्तों के साथ न्यू ईयर मनाने के बाद 1 जनवरी की सुबह गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित एलिगेंट होटल पहुंची. यहां उन्होंने 3 रूम बुक किए. कमरा नंबर 113 में पार्टी करने के बाद लड़की सोने के लिए चली गई. जबकि उसके बाकी दोस्त कमरा नंबर 112 में ड्रिंक पार्टी करने लगे.

पुलिस को दिए बयान में लड़की ने बताया कि अधिक शराब पीने की वजह वो ज्यादा नशे में थी. इसलिए अपने कमरे में आकर सो गई. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस दौरान उसे महसूस हुआ कि स्वेट शर्ट पहने कोई लड़का उसके बगल में आकर लेटा है और गंदा काम कर रहा है. लड़की के उठने पर आरोपी फरार हो गया.

पीड़िता ने जब अपने रूम की लाइट जलाई तो कपड़े अस्त-व्यस्त थे, चादर पर खून के निशान थे. सुबह करीब साढ़े 4 बजे लड़की ने दोस्तों को कॉल कर अपने रूम में बुलाया और सारी घटना बताई. इसके बाद वे सभी रिसेप्शन पर पहुंचे.उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने के लिए कहा तो कैमरा खराब बता दिया गया. इसके बाद लड़की के दोस्तों ने कॉल कर पुलिस बुलाई. पुलिस ने होटल के सभी कर्मचारियों को इकट्ठा कर एक लाइन में खड़ा किया और फिर पीड़िता से उसकी शिनाख्त परेड कराई.

इस दौरान पीड़िता ने आरोपी होटल कर्मचारी को पहचान लिया. उसकी शिनाख्त सुबोध के रूप में हुई. पुलिस ने आरोपी को वहीं से अरेस्ट किया और थाने पर ले आई. 2 जनवरी को पीड़िता ने सुबोध के खिलाफ सेक्शन 376 में एफआईआर दर्ज कराई है. पुलिस ने होटल के कमरे की बेडशीट को भी अपने कब्जे में लिया है, जिसकी डीएनए जांच कराई जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 03, 2023 02:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).