देश

Maggi लवर्स के लिए खुशखबरी: Free में मैगी खाना चाहते हैं तो जल्दी करें यह काम, मिलेगा मुफ्त में नया पैकेट

मैगी लवर्स के लिए नेस्ले इंडिया ने खास ऑफर पेश किया है. इस नए ऑफर के तहत आप मुफ्त में मैगी नूडल्स का नया पैकेट पा सकते है. अगर आप मैगी के खाली पैकेट जमा करते जाए और ऐसा 10 पैकेट करने पर आपको कंपनी की ओर से मैगी नूडल का एक फुल पैकेट फ्री में दिया जाएगा.

Maggi लवर्स के लिए खुशखबरी: Free में मैगी खाना चाहते हैं तो जल्दी करें यह काम, मिलेगा मुफ्त में नया पैकेट
मैगी नूडल्स (File Photo)

मुंबई: मैगी लवर्स के लिए नेस्ले इंडिया ने खास ऑफर पेश किया है. इस नए ऑफर के तहत आप मुफ्त में मैगी नूडल्स का नया पैकेट पा सकते है. अगर आप मैगी के खाली पैकेट जमा करते जाए और ऐसा 10 पैकेट करने पर आपको कंपनी की ओर से मैगी नूडल का एक फुल पैकेट फ्री में दिया जाएगा.

नेस्ले इंडिया ने इस ऑफर का नाम 'मैगी रैपर्स रिटर्न' रखा है. दरअसल कंपनी का कहना है कि उन्होंने यह ऑफर प्लास्ट‍िक वेस्ट मैनेजमेंट के लिए शुरू किया है. देहरादून और मसूरी में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे चलाया जा रहा है. सफल होने पर भविष्य में इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा.

नेस्ले ने 1983 में अपने मैगी ब्रांड को भारत में पेश किया था. फिलहाल कंपनी उत्तर भारत में मैगी को घर-घर पहुचाने के प्रयास में है. कंपनी ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल एवं पूर्वोत्तर राज्यों के ग्रामीण इलाकों में अपनी पहुंच बढ़ाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है. इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र में कंपनी नए डीलरों की तलाश में जुटी है.

हाल ही में लगे बैन के बाद नेस्ले इंडिया ने मैगी नूडल्स की पैकेजिंग में बदलाव किया था. हालांकि कंपनी ने मैगी के इनग्रीडिएंट्स में कोई बदलाव नहीं किया था. हाल ही में कंपनी ने मैगी के दामों में 9 फीसदी की बढ़ोतरी भी की.

गौरतलब है कि जून 2015 में नेस्ले इंडिया ने एफएसएसएआई द्वारा मैगी पर प्रतिबंध लगाने के बाद मैगी को बाजार से वापस ले लिया था. हालांकि कई कानूनी लड़ाइयों के बाद नवंबर 2015 में मैगी नूडल्स को बाजार में फिर से उतारा गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 15, 2018 06:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).