देश

Noida: सरकारी नौकरी का झांसा देकर दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म

दो लड़कियों ने आरोप लगाया है कि नोएडा सेक्टर 63 में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िताओं का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीटा.

Noida: सरकारी नौकरी का झांसा देकर दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credit : Twitter)

नोएडा, 21 अप्रैल : दो लड़कियों ने आरोप लगाया है कि नोएडा सेक्टर 63 में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़िताओं का आरोप है कि जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें पीटा. पुलिस के मुताबिक, जब चारों को थाने ले जाया गया तो वे नशे में धुत थे, जहां उन्होंने करीब तीन घंटे तक हंगामा किया. बाद में लड़कियों के बयान दर्ज किए गए.

पुलिस ने कहा, "उन्हें शराब की पेशकश की गई और फिर आरोपियों ने उनके साथ बलात्कार किया. हंगामा सुनकर लोग अपने कमरे के बाहर जमा हो गए और पुलिस को फोन किया. हम वहां पहुंचे और सभी को थाने ले आए." यह भी पढ़ें : Sex in Car: कार में कर रहे थे सेक्स, सिक्योरिटी गार्ड ने रोका तो कुचलने की कर दी कोशिश, घटना के बाद मौके से हुए फरार

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उन्हें एक सरकारी सेक्टर में इंटरव्यू के बहाने बुलाया था. सेंट्रल नोएडा के अतिरिक्त डीसीपी इलामारन ने कहा कि प्रारंभिक जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2022 01:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).