Man Falls Victim to AI Voice Scam: 'बेटा तुम्हारा पिता बोल रहा हूं, 40 हजार ट्रांसफर कर दो', एआई के जरिए आवाज बदलकर ठगी

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां मड़ियांव थाना क्षेत्र में जालसाजों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए आवाज बदलकर एक युवक से 40 हजार रुपये की ठगी हो गई है.

Man Falls Victim to AI Voice Scam: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां मड़ियांव थाना क्षेत्र में जालसाजों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए आवाज बदलकर एक युवक से 40 हजार रुपये की ठगी हो गई है. डीसीपी नॉर्थ जोन अभिजीत आर शंकर ने बताया कि पीड़ित शैलेंद्र को उसके पिता की आवाज में एक अज्ञात नंबर से फोन आया था. कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसका पिता बोल रहा है. उसे कुछ इमरजेंसी है और 40 हजार तुरंत अकाउंट में ट्रांसफर कर दे. चूंकी दूसरी तरफ मौजूद शख्स की आवाज बिल्कुल उसके पिता जैसी थी. इसलिए पीड़ित को बिल्कुल भी शक नहीं हुआ और उसने तुरंत पैसे भेज दिए.

लेकिन पीड़ित जब ​​घर आकर अपने पिता से इस बारे में बात की, तो उसके पिता ने कहा कि उसने पैसों से संबंधित कोई कॉल नहीं किया था. यह सुनकर शैलेंद्र के होश उड़ गए.

ये भी पढें: Elon Musk Shared New AI Video: एलन मस्क ने शेयर किया तुर्की के शूटर का एआई वीडियो, गन को सॉफ्ट ड्रिंक बनाकर पीते दिखे यूसुफ डिकेक

फिलहाल, इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने आईपी एड्रेस और बैंक डिटेल के जरिए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. हालांकि, एआई के जरिए आवाज बदलकर ठगी का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी ऐसी कई केस सामने आ चुके हैं. एआई वॉयस स्कैम में एआई की मदद से ठग किसी दूसरे व्यक्ति की आवाज तैयार करते हैं. इसके बाद वह परिवार का कोई सदस्य, दोस्त या ऑफिस का सहकर्मी बनकर पैसे की मांग करते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Posters Against Akhilesh Yadav: यूपी में पोस्टर वॉर, लखनऊ की सड़कों पर अखिलेश यादव के खिलाफ लगे होर्डिंग्स, सपा शासन की तुलना 'ल्यारी राज' से की गई; VIDEO

Relief For Sapna Choudhary: सपना चौधरी को बड़ी राहत, 8 साल पुराने मामले में लखनऊ कोर्ट ने रद्द किया वारंट; पेशी के बाद मिली जमानत

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लखनऊ सुपर जायंट्स ने दर्ज की पहली जीत, ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match Scorecard: राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड