News

VIDEO: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में भरभराकर गिरी 4 दुकानें, कई लोग नीचे दबे, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के सेक्टर 4 में एक बड़ा हादसा सामने आया है. जहांपर 4 दुकाने भरभराकर गिर गई. इस घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया है.

VIDEO: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में भरभराकर गिरी 4 दुकानें, कई लोग नीचे दबे, राहत कार्य में जुटा प्रशासन
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

आगरा, उत्तर प्रदेश: आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के सेक्टर 4 में एक बड़ा हादसा सामने आया है. जहांपर 4 दुकाने भरभराकर गिर गई. इस घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक़ दुकानों का रिनोवेशन का काम चल रहा था और इसी दौरान हादसा हो गया. ये भी जानकारी सामने आई है अभी भी मलबे के नीचे 7 से 8 लोग लोग दबे हुए थे.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Building Collapses Video: दिल्ली में भरभराकर गिरा पांच मंजिला मकान, मलबा हटाने का काम जारी

आगरा में दुकानें गिरी

कैसे हुआ हादसा?

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के आवास विकास सेक्टर -4 में ये हादसा हुआ. रिनोवेशन का काम करते हुए दुकानें गिर गई और कई लोग इसके नीचे दब गए. पुलिस प्रशासन के साथ स्थानीय लोग भी लोगों की मदद में जुट गए है. रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ और फायर विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची है.

लोगों का रेस्क्यू जारी

जानकारी के मुताबिक़ अब तक पांच लोगों को रेस्क्यू किया गया है. जबकि कई लोग नीचे दबे होने की जानकारी सामने आ रही है. इस घटना के बाद घायलों को हॉस्पिटल भेजा गया है.प्रशासन की ओर से रेस्क्यू अब भी जारी है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2025 07:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).