Building Collapses Video: दिल्ली में भरभराकर गिरा पांच मंजिला मकान, मलबा हटाने का काम जारी
(Photo Credit : Twitter)

Building Collapses Video: दिल्ली के विजय पार्क इलाके में पांच मंजिला मकान भरभरा गिर गया. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. घटना स्थल के आस-पास के रास्ते को ब्लॉक कर दिया गया है. वहां से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है. फिलहाल मलबे को हटाने का काम चल रहा है.हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है.