Girls Drowned In The Lake: गुजरात के भावनगर में झील में नहाने गई चार लड़कियां डूबी, रेस्क्यू अभियान जारी

गुजरात के भावनगर शहर में मंगलवार को नहाने के लिए झील में गईं चार नाबालिग लड़कियां डूब गईं जिसमें दो बहनें भी शामिल हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Credit -Pixabay

भावनगर (गुजरात), 21 मई गुजरात के भावनगर शहर में मंगलवार को नहाने के लिए झील में गईं चार नाबालिग लड़कियां डूब गईं जिसमें दो बहनें भी शामिल हैं. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रद्युम्नसिंह जडेजा ने बताया कि घटना शहर में मानव निर्मित झील बोर तलाब की है.

उन्होंने बताया कि नौ से 17 साल की उम्र की पांच नाबालिग लड़कियां एक महिला के साथ झील पर गई थीं.जडेजा ने बताया कि जब महिला झील के किनारे कपड़े धो रही थी तभी लड़कियां नहाने के लिए जलाशय में कूद गईं और डूबने लगीं.उन्होंने बताया कि 12 साल की एक लड़की को बचा लिया गया और इलाज के लिए एक सरकारी अस्पताल भेजा गया जबकि चार अन्य लड़कियां डूब गईं.

अधिकारी ने बताया, ''हमें दोपहर करीब 12 बजकर 20 मिनट पर घटना की सूचना मिली, जिसके बाद एक बचाव दल को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया.'' यह भी पढ़े :Madhya Pradesh Shocker: स्विमिंग पूल में छलांग लगाने के दौरान एक युवक के पैर से लगी दुसरे के मूंह पर चोट; डूबने से लड़के की मौत, रतलाम की घटना -Watch Video

बोर्तालाव थाने के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान आर्यनाबेन डाभी (17), काजल (12), राशि (नौ) और उसकी बहन कोमल (13) के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि बचाई गई लड़की डूबने वाली दो बहनों की सगी बहन है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ballia Shocker: सरयू नदी में नहाने उतरी 4 लड़कियां डूबी, 3 को किया गया रेस्क्यू, 1 की तलाश जारी, बलिया जिले में खोजबीन में जुटी टीम (Watch Video)

Pune Incident: सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए खोदे गए गड्डे में 4 लडकियां डूबी, एक की हुई दर्दनाक मौत, कात्रज-कोंडवा की घटना से परिसर में मची खलबली

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड