COVID-19 वैक्सीन पहुंचाने के लिये वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटरों ने पीएम मोदी की तारीफ की

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विव रिचर्ड्स सहित तीन अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने भारत सरकार के कैरेबियाई देशों में कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और उनका शुक्रिया अदा किया.

वैक्सीन/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 14 मार्च : वेस्टइंडीज (West indies) के पूर्व कप्तान विव रिचर्ड्स सहित तीन अन्य पूर्व क्रिकेटरों ने भारत सरकार के कैरेबियाई देशों में कोरोना वैक्सीन (Corona vaccine) पहुंचाने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और उनका शुक्रिया अदा किया. भारत कोरोना वायरस के खिलाफ मुहिम में अहम भूमिका निभा रहा है और ‘वैक्सीन मैत्री’ (Vaccine Friendship) अभियान के तहत स्वदेशी कोरोना वैक्सीन पहुंचाने में जुटा है. अब इसकी खेप वेस्टइंडीज पहुंचायी गयी है. भारत ने इस अभियान के अंतर्गत अनेक देशों जैसे भूटान, मालदीव, मॉरीशस, बहरीन, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमा और श्रीलंका को भी अपने देश में बनी कोरोना वैक्सीन दी है.

रिचर्ड्स ने ट्विटर पर एक वीडियो में कहा, ‘‘मैं एंटीगा और बारबाडोस के लोगों की तरफ से भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता का शुक्रिया करना चाहूंगा कि उन्होंने हमें कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंचायी. इससे भविष्य में हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे. ’’ वहीं रिची रिचर्ड्सन ने कहा, ‘‘मैं एंटीगा और बारबाडोस की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताना चाहता हूं कि उन्होंने भारत में बनी कोरोना वैक्सीन की 40 हजार डोज हमें भेजी. हम आपके आभारी हैं, बहुत शुक्रिया. ’’ यह भी पढ़ें :Coronavirus: भारत में पिछले 84 दिन में रविवार को संक्रमण के सर्वाधिक नए मामले आए सामने

वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के निदेशक और पूर्व कप्तान जिमी एडम्स ने कहा, ‘‘जिस तरह भारत सरकार कैरीकॉम (20 कैरेबियाई देशों का समूह) देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचा रही है, वो वाकई तारीफ का काम है. इससे जमैका के लोगों को भी बहुत फायदा होगा. मैं इस शानदार अभियान के लिये कैरेबियाई लोगों ओर से आपका शुक्रिया करना चाहूंगा. ’’ वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर रामनरेश सरवन ने भी मोदी की तारीफ की, उन्होंने कहा, ‘‘मैं हमें कोरोना वैक्सीन पहुंचाने के लिये आपका शुक्रिया अदा करना चाहूंगा. ’’

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup Super 8 Schedule 2026: कल से शुरू होगा सुपर-8 का रोमांच, जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल और मैच डिटेल

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

\