Delhi: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह बुखार और कमजोरी की श‍िकायत के बाद AIIMS में भर्ती
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह (Photo Credit-Getty)

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) को बुखार और कमजोरी की शिकायत बाद दिल्ली के एम्स (AIIMS) में भर्ती कराया गया है. जहां पर उनका चेकअप किया जा रहा है. बता दें कि पूर्व पीएम इस साल अप्रैल कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड-19 से संक्रमित भी हुए थे. उस वक्त भी उन्हें इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां से कुछ दिनों के इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिली थी. इससे पहले पिछले साल भी एक दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के चलते मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था. तब कई दिनों के इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी. पूर्व पीएम का एम्स में ही 2009 में उनके हार्ट की बाईपास सर्जरी हुई थी.

ट्वीट: