देश

पुलवामा आतंकी हमले पर पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी का विवादित बयान, बताया पीएम मोदी की साजिश

अजीज कुरैशी ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साजिश थी. उन्होंने कहा, ‘अगर मोदी चाहते हैं कि 42 शहीदों को मारकर 42 लोगों की हत्या करके, वह उनकी चिताओं की राख से अपना राजतिलक करें तो जनता उन्हें ऐसा नहीं करने देगी.’

पुलवामा आतंकी हमले पर पूर्व  राज्यपाल अजीज कुरैशी का विवादित बयान, बताया पीएम मोदी की साजिश
कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी (Photo Credit- PTI)

पुलवामा आतंकी हमले के लगभग दो महीने बाद भी मुद्दे पर सियासी बयानबाजी जारी है. पुलवामा हमले को लेकर अब उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मिजोरम के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी (Aziz Qureshi ) ने बड़ा बयान दिया है. अजीज कुरैशी ने दावा किया है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुआ हमला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की साजिश थी. उन्होंने कहा, ‘अगर मोदी चाहते हैं कि 42 शहीदों को मारकर 42 लोगों की हत्या करके, वह उनकी चिताओं की राख से अपना राजतिलक करें तो जनता उन्हें ऐसा नहीं करने देगी.’ अजीज कुरैशी ने कहा कि पुलवामा प्लान करके पीएम मोदी ने करवाया ताकी मौका मिल सके.

बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था. हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान बेस्ड आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. इस आतंकी हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी.

यह भी पढ़ें- बालाकोट एयर स्ट्राइक से बौखलाए पाकिस्तान ने 513 बार किया संघर्ष विराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुहंतोड़ जवाब, PAK को हुआ 6 गुना ज्यादा नुकसान

अजीज कुरैशी ने इस दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कुरैशी ने कहा "बीजेपी ने नौजवानों को तबाह किया है. बीजेपी में नपुंसक लोगों ने अपने ही क्षेत्र के कारखाने बंद करा दिए. इन्हें वोट मांगने का क्या हक है." भोपाल से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के सामने बीजेपी प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाने पर कहा कि बीजेपी बिना दुल्हे की बारात है. बीजेपी जिसको सेहरा बांधती है, वही भाग जाता है. कोई डर की वजह से सामने नहीं आ रहा है." कुरैशी ने दावा किया कि कांग्रेस मध्य प्रदेश में 20 से ज्यादा लोकसभा सीटें जीतेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2019 09:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).