देश

MP Politics: अजीज कुरैशी के बयान पर भड़की भाजपा, दिग्विजय और कमलनाथ को घेरा

भाजपा की ओर से कांग्रेस पर हमले किए जा रहे हैं राजीव गांधी की जयंती के मौके पर विदिशा जिले की लटेरी में अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया गया

MP Politics: अजीज कुरैशी के बयान पर भड़की भाजपा, दिग्विजय और कमलनाथ को घेरा
Kamal Nath, Aziz Qureshi, Digvijay Singh Photo Credits: Twitter

भोपाल, 22 अगस्त: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले आने वाले तल्ख बयान सियासी मुद्दा बन रहे हैं पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजीज कुरैशी ने गंगा-जमुना की जय बोलने पर तंज कसा और कहा कि यह शर्म करने वाली बात है पूर्व राज्यपाल के इस बयान पर सियासी बवाल हो गया है भाजपा की ओर से कांग्रेस पर हमले किए जा रहे हैं राजीव गांधी की जयंती के मौके पर विदिशा जिले की लटेरी में अल्पसंख्यक सम्मेलन का आयोजन किया गया.

इस आयोजन में पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी भी पहुंचे और उन्होंने कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व पर निशाना साधा कुरैशी ने तो यहां तक कहा कि आजकल जय गंगा मैया, जय नर्मदा मैया कहते हैं कांग्रेस के लोग, उन्हें ऐसा कहने पर शर्म नहीं आती, चाहे पार्टी मुझे निकाल दे, यह डूब मरने की बात है. यह भी पढ़े: 7th Pay Commission DA Hike: मध्य प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों को शिवराज सिंह सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ता 4 फीसदी बढ़ा

आजकल हाल यह है कि जवाहरलाल नेहरू के वारिस कांग्रेस के लोग धार्मिक यात्राएं निकाल रहे हैं और कह रहे हैं कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं, पार्टी के प्रदेश दफ्तर में मूर्तियां बैठा रहे है पूर्व राज्यपाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि आज भूख बेरोजगारी से लड़ाई है, मुसलमान किसी के गुलाम नहीं हैं.

पूर्व राज्यपाल के इस बयान पर भाजपा के प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा - ये कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता पूर्व राज्यपाल क़ुरैशी साहब हैं सुनिए भाई साहब के वक्तव्य विदिशा ज़िले के लटेरी में आयोजित कार्यक्रम में, कांग्रेस की नीतियों के बारे में इसीलिए कांग्रेस के लोगों को चुनावी हिन्दू कहते हैं बंटाधार और करप्शन नाथ यदि कहीं हों तो सुन लें.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 23, 2023 12:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).