Diwali Firecracker Ban: दिल्ली में पटाख बैन के लिए आज जारी होगी SOP, उल्लंघन करने वालों पर लग सकता है 1 लाख का जुर्माना

दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी को देखते हुए पटाखों पर बैन लगा दिया है. पटाखों पर प्रतिबंध को लागू करने के लिए केजरीवाल सरकार सोमवार को एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका उल्लंघन करने वालों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की संभावना है.

पटाखा बैन (Photo Credits: PTI)

Firecrackers Ban in Delhi: दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण और कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी को देखते हुए पटाखों पर बैन लगा दिया है. पटाखों पर प्रतिबंध को लागू करने के लिए केजरीवाल सरकार सोमवार को एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसका उल्लंघन करने वालों पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने की संभावना है. पटाखा प्रतिबंध: गोयल ने धरना दिया, दिल्ली सरकार से व्यापारियों को मुआवजा देने की मांग की

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीते हफ्ते दिल्ली में कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के लिए एक बैठक के बाद सभी प्रकार के पटाखों पर 30 नवंबर तक प्रतिबंध की घोषणा की थी. इसके तहत पूरी दिल्ली में पटाखों की बिक्री, खरीद और उपयोग पर प्रतिबंध लागू है. जबकि पटाखा व्यापारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए है. इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने पटाखों की बिक्री के लिए जारी किए गए सभी लाइसेंसों को भी निलंबित कर दिया और कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों (National Green Tribunal) पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में बेचे जा रहे 595 किलोग्राम अवैध पटाखे जब्त किए हैं. जबकि 7 व्य लोगों क्ति को गिरफ्तार किया है. वहीँ, पटाखे फोड़ने के 8 मामले दर्ज किये गये है और 1 किलो पटाखा बरामद किया गया है. इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है.

उल्लेखनीय है कि दिल्ली सरकार के मुताबिक दिवाली पर जलाए जाने वाले पटाखों से दिल्ली की हवा प्रदूषित हो जाती है और मौजूदा कोरोना काल में लोगों की जिंदगी पर इसका गंभीर असर पड़ता है. पहले दिल्ली में केवल 'ग्रीन' पटाखों का उत्पादन, बिक्री और उपयोग करने की अनुमति दी गयी थी. दरअसल ग्रीन पटाखों के उपयोग से जो प्रदूषण होता है, उसे काफी स्तर तक कम किया जा सकता है.

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\