दिल्ली के एम्स में लगी आग पर पाया गया काबू, सभी मरीज सुरक्षित

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) अस्पताल में शनिवार को आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई. अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। ताजा खबर यह है कि पीसी इमारत में आग लगी थी, जिस पर काबू कर लिया गया है.

आग पर काबू पाया गया (Photo Credits ANI)

नई दिल्ली: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) अस्पताल में शनिवार को आग लगने से लोगों में दहशत फैल गई. अधिकारियों ने कहा कि अभी तक किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है. ताजा खबर यह है कि पीसी इमारत में आग लगी थी, जिस पर काबू कर लिया गया है. यहां कोई मरीज नहीं रहता है बल्कि इसमें डॉक्टरों के कमरे शामिल हैं। इसके पास ही आपातकालीन ब्लॉक हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली (Former Finance Minister Arun Jaitley)का यहीं इलाज चल रहा है. अधिकारियों ने बताया कि शाम 4.50 के पास उन्हें घटना के बारे में फोन आया. एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा, "आग बुझाने के लिए अग्निशमन की 34 गाड़ियों को लगाया गया.आग पर काबू पा लिया गया है और स्थल को ठंढ़ा किया जा रहा है."

अस्पताल से मरीजों को कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है जबकि इमरजेंसी लैब, सुपरस्पेशिएलिटी ओपीडी वार्ड तथा एबीआई को बंद कर दिया गया है. बता दें कि दिल्ली का एम्स अस्पताल जाने माने अस्पतालों में से एक है. इस अस्पताल में देश के छोटे बड़े नेता बड़ी- बड़ी बीमारी का इलाज कराने आते है.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड