राजकीय विद्यालय के दो छात्रों के बीच हुआ झगडा, छात्र ने किया कुछ ऐसा जिसे जानकर आप हैरान रह जायेंगे
यहां एक राजकीय विद्यालय में गुरुवार को साथी छात्र से लड़ाई होने के बाद एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया. यह मामला पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में स्थित राजकीय सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे का है.
नई दिल्ली : यहां एक राजकीय विद्यालय में गुरुवार को साथी छात्र से लड़ाई होने के बाद एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया. यह मामला पूर्वी दिल्ली के कृष्णा नगर में स्थित राजकीय सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सुबह आठ बजे का है.
पुलिस उपायुक्त मेघना यादव ने कहा, "जांच में पाया गया कि सुबह की प्रार्थना के बाद 11वीं और 10वीं के छात्रों के बीच लड़ाई हो गई. इसी बीच 10वीं का छात्र चाकू ले आया और उसने एक छात्र पर हमला कर दिया. पीड़ित छात्र पर तीन से चार घाव हैं."
उन्होंने कहा, "घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसे खतरे से बाहर बताया गया है. हालांकि उसे भर्ती रखा गया है."
पुलिस ने आरोपी छात्र को हिसारत में ले लिया है.
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh Shocker: घर के अंदर रातभर चलती रही बाइक, कार्बन मोनोऑक्साइड गैस से दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Nagaland Dear Lottery Sambad Result Live Update: नागालैंड स्टेट लॉटरी रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे ऑनलाइन होंगे घोषित, ‘डियर विश संडे’ के विजेताओं की लिस्ट यहां देखें
Rangrez Restaurant Controversy: लंदन में हलाल मांस विवाद में ‘रंगरेज’ रेस्तरां के मालिक हरमन सिंह कपूर गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला
Iran-Israel War: ईरान-इजरायल तनाव का असर, एयर इंडिया ने रद्द कीं UAE की कई उड़ानें, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी
\