News

VIDEO: सस्पेंड होने से नाराज पूर्व महिला हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर मचाया जमकर हंगामा, हाथों में डंडा लेकर मारपीट तक आई नौबत, आगरा जिले की घटना

उत्तर प्रदेश की स्कूलों में शिक्षकों के बीच मारपीट की कई घटनाएं सामने आई है. इसके वीडियो भी वायरल हुए है. अब एक ऐसा ही मामला आगरा के ताजगंज के नौबरी गांव की सरकारी स्कूल में देखने को मिला.

VIDEO: सस्पेंड होने से नाराज पूर्व महिला हेडमास्टर ने स्कूल पहुंचकर मचाया जमकर हंगामा, हाथों में डंडा लेकर मारपीट तक आई नौबत, आगरा जिले की घटना
Credit-(X,@WeUttarPradesh)

आगरा, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश की स्कूलों में महिला शिक्षकों के बीच मारपीट की कई घटनाएं सामने आई है. इसके वीडियो भी वायरल हुए है. अब एक ऐसा ही एक मामला आगरा के ताजगंज के नौबरी गांव की सरकारी स्कूल में देखने को मिला. यहांपर स्कूल की हेडमास्टर जो की सस्पेंड हो चुकी है, उन्होंने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया.इस दौरान उनके पति भी उनके साथ थे, स्कूल में दूसरी महिला शिक्षिकाओं के साथ उनका विवाद हुआ और इस समय उन्होंने शिक्षिकाओं पर डंडे से हमला किया, इसके बाद गुस्साई शिक्षिकाओं ने भी डंडे से उनपर डंडे से हमला किया.

स्कूल के कंपाउंड के अंदर काफी देर तक ये तमाशा चलता रहा और गांव के लोग सस्पेंड हेड मास्टर रीना सिंह को डांट रहे है. इस मारपीट का वीडियो किसी ने कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: ग्रामपंचायत के सचिव ने स्कूल के बच्चों को दी तालिबानी सजा! हाथ ऊपर करके घंटों धुप में खड़ा रखा, मुर्गा भी बनाया, आगरा के विश्रामपुर गांव की घटना का वीडियो आया सामने

महिला टीचर्स के बीच मारपीट 

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि हेड मास्टर रीना सिंह को कुछ दिन पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सस्पेंड कर दिया था. लेकिन इसके बावजूद वह दुसरे स्कूल नहीं गई. बताया जा रहा है की हेडमास्टर रीना दूसरी शिक्षिकाओं पर रौब दिखाती थी. जिसके कारण शिक्षिकाएं काफी परेशान थी. इसके बाद शिक्षिकाओं का दूसरी टीचर्स के साथ विवाद भी हुआ था. बताया जा रहा है कि रीना सिंह स्कूल में 5 मिनट के लिए आती थी और और कई बार गेट पर ताला लगाकर चली जाती थी. जिसके कारण परेशान गांव के प्रधान ने खंड शिक्षा अधिकारी से शिकायत की थी. जिसके बाद रीना सिंह को सस्पेंड कर दिया गया था. इसके बाद पूर्व हेडमास्टर रीना अपने पति के साथ स्कूल पहुंची और स्कूल के डॉक्यूमेंट चेक करने शुरू कर दिए. जब दूसरी महिला टीचर्स ने इसका विरोध किया तो इनके बीच में विवाद हुआ और बात मारपीट तक पहुंची.

हाथों में डंडे लेकर मारपीट

डॉक्यूमेंट चेक करने के दौरान दूसरी शिक्षिकाओं से पूर्व हेडमास्टर रीना सिंह का विवाद हुआ और इसके बाद इनके बीच डंडे लेकर मारपीट हुई. हेडमास्टर ने इनको डंडे से पीटा तो दूसरी शिक्षिकाओं ने भी रीना सिंह पर डंडे से हमला किया. काफी देर तक ये तमाशा चलता रहा. इसके बाद उनके पति उनको लेकर चले गए.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2025 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).