Jalpaiguri Tornado Video: जलपाईगुड़ी में भीषण बवंडर ने मचाई तबाही, 4 की मौत, 100 घायल, खौफनाक वीडियो आया सामने

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे घरों, इमारतों और फसलों को नुकसान हुआ. इस दौरान भीषण बवंडर का एक वीडियो सामने आया है, जो बेहद डरावना है. जलपाईगुड़ी के एसपी ने बताया कि चक्रवात की इस घटना में चार लोगों की जान चली गई है और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए हैं.

पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चक्रवात की घटना में चार लोगों की जान चली गई और 100 से अधिक अन्य घायल हो गए, क्योंकि यह क्षेत्र बारिश और ओलावृष्टि से बुरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे घरों, इमारतों और फसलों को नुकसान हुआ.