RG कर डॉक्टर बलात्कार-हत्या मामले पर FAIMA का कड़ा रुख, 13 अगस्त से देशव्यापी OPD सेवाएं बंद करने का किया आह्वान

Nationwide OPD Services Shutdown: 13 अगस्त(मंगलवार) से फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और OPD तथा वैकल्पिक सेवाओं को बंद करने का आह्वान किया है. यह विरोध प्रदर्शन 9 अगस्त को कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक महिला पोस्ट-ग्रेजुएट ट्रेनी (PGT) डॉक्टर के साथ यौन उत्पीड़न और हत्या के बाद किया जा रहा है. FAIMA ने X पर पोस्ट किया, "हम पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों के साथ खड़े हैं! हम पूरे देश के डॉक्टरों से कल से इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान करते हैं! हमें न्याय चाहिए!"

पोस्ट देखें: