Fact Check: एमएसएमई मंत्रालय 24,000 रुपये के भुगतान पर दे रहा है 8 लाख रुपये का लोन? यहां जानें क्या है सच
Fact प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: pixabay)

सोशल मीडिया पर दावा किआ जा रहा है कि एमएसएमई मंत्रालय 24000 रुपये के भुगतान पर पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 8 लाख रुपये का लोन दे रहा है. सरकार की फैक्ट-चेकिंग यूनिट 'पीआईबी फैक्ट चेक' सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस खबर को फर्जी बताया है. PIB ने इस दावे को फर्जी बताते हुए कहा, एमएसएमई मंत्रालय ने यह पत्र जारी नहीं किया है.' ट्वीट में एमएसएमई वेबसाइट का लिंक भी है जो अक्सर पूछे जाने वाले सभी सवालों के जवाब देता है.

कृपया ऐसे दावों के चक्कर में न फंसे और हमेशा सत्यता की जांच करें.