Uttar Pradesh: मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर में विस्फोट, एक की मौत और तीन घायल
मुजफ्फरनगर के एक मंदिर में आयोजित मेले के दौरान गुब्बारे में हवा भरने वाले एक गैस सिलेंडर में रविवार को विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए.
मुजफ्फरनगर, 28 मार्च : मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) के एक मंदिर में आयोजित मेले के दौरान गुब्बारे में हवा भरने वाले एक गैस सिलेंडर (Gas cylinder) में रविवार को विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए. यह घटना डल्लू देवता मंदिर में पूजा के दौरान हुई.
पुलिस ने बताया कि एक गुब्बारा विक्रेता इस गैस सिलेंडर का इस्तेमाल गुब्बारे में हवा भरने के लिए कर रहा था, तभी इसमें विस्फोट हो गया. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा
विस्फोट के बाद पांच घायल लोगों को निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया. उत्तर प्रदेश के मंत्री कपिल अग्रवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की.
Tags
संबंधित खबरें
Lucknow Shocker: लखनऊ में ऑनर किलिंग; ससुराल वालों ने दामाद को पीट-पीटकर मार डाला, बंधक बनी पत्नी के सामने ही निकलवा दी जान
Mathura: 'फरसा वाले बाबा' की मौत, गो-तस्करों का पीछा करते समय संदिग्ध वाहन ने मारी टक्कर; इलाके में तनाव के बाद सुरक्षा सख्त
VIDEO: अंबेडकरनगर में अजीब मामला, नशे की हालत में युवक ने शरीर के अंदर डाली बोतल, डॉक्टरों ने सर्जरी कर बचाई जान
Ayushman Card Campaign: योगी सरकार के विशेष अभियान में तीन माह में बने करीब 18 लाख नए आयुष्मान कार्ड
\