पूर्व पीएम राजीव गांधी हत्याकांड: दोषी एजी पेरारिवलन को बीमार पिता के देखभाल के लिए 30 दिन के लिए मिली पैरोल
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषियों में से एक ए.जी. पेरारीवलन को मंगलवार को एक महीने की पैरोल पर रिहा कर दिया गया
चेन्नई: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी (Ex-PM Rajiv Gandhi) हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दोषियों में से एक ए.जी. पेरारीवलन (A. G. Perarivalan) को मंगलवार को एक महीने की पैरोल पर रिहा कर दिया गया. अपने बीमार पिता से मिलने और पारिवारिक शादी में शामिल होने के लिए उसने पैरोल के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद वेल्लोर सेंट्रल जेल (Vellore Central Jail) से उसे रिहा कर दिया गया.
पेरारीवलन पहले यहां की पुझल जेल में बंद था। बाद में स्वास्थ्य में दिक्कत के चलते स्थानीय सरकारी अस्पताल में उसका इलाज कराना सुविधाजनक था, जिसके कारण दोषी को वेल्लोर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। औपचारिकता पूरी करने के बाद उसे पैरोल पर रिहा कर दिया गया है
Tags
संबंधित खबरें
Mumbai 1993 Bomb Blasts Case: मुंबई बम ब्लास्ट का दोषी अबू सालेम को बॉम्बे HC से बड़ा झटका, सुरक्षा कारणों से पैरोल की याचिका ख़ारिज
डॉन अबू सलेम ने बड़े भाई अबू हाकिम के निधन के बाद मांगी इमरजेंसी पैरोल, बॉम्बे हाईकोर्ट का किया रुख
Baba Ram Rahim: बलात्कार के दोषी बाबा राम रहीम को फिर मिली पैरोल, 40 दिन के लिए जेल से आया बाहर; जानें अब तक कितनी बार हो चुका है रिहा?
दिल्ली हाईकोर्ट ने पीएफआई नेता ओएमए सलाम को दी 3 दिन की कस्टडी पैरोल
\