देश

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, CRPF का एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यहां बताया कि यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में तड़के चार बजे हुई. उन्होंने बताया कि शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से था.

छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, CRPF का एक जवान शहीद
नक्सल (Photo Credits: IANS)

छत्तीसगढ़ में बृहस्पतिवार को नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में सीआरपीएफ (Central Reserve Police Force) का एक जवान शहीद हो गया. अधिकारियों ने यहां बताया कि यह मुठभेड़ बीजापुर जिले के तोंगुड़ा-पामेड़ इलाके में तड़के चार बजे हुई. उन्होंने बताया कि शहीद जवान कामता प्रसाद केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 151वीं बटालियन से था. उसका दल, बल की कमांडो इकाई ‘कोबरा’ और राज्य पुलिस जंगलों में अभियान चला रही थी, तभी यह मुठभेड़ हुई.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में कामता प्रसाद गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्होंने बाद में, अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में कुछ माओवादियों के मारे जाने का भी संदेह है. साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल तलाश अभियान चला रहे हैं.

यह भी पढ़ें : बिहार: नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टर और रोलर को लगाई आग, किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं

बता दें कि बिहार में भी कुछ दिनों नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे दो ट्रैक्टरों और एक रोलर को आग के हवाले कर दिया. सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे जबरन पैसा वसूली की बात कही जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2019 10:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).