Damodaran passes away: प्रसिद्ध वैज्ञानिक और CSIR के पूर्व निदेशक दामोदरन का निधन

सिद्ध वैज्ञानिक और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के पूर्व निदेशक ए. डी. दामोदरन का शुक्रवार को निधन हो गया.

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी: प्रसिद्ध वैज्ञानिक और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) के पूर्व निदेशक ए. डी. दामोदरन का शुक्रवार को निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे. उनके परिवार के करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी.

परमाणु वैज्ञानिक दामोदरन के परिवार में पत्नी ई. एम. मलाथी, एक बेटा और एक बेटी हैं. मलाथी केरल के पहले मुख्यमंत्री और वामपंथी नेता दिवंगत ई. एम. एस. नंबूदरीपाद की बेटी हैं.

जनता द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनके पार्थिव शरीर को तिरुवनंतपुरम स्थित आवास पर रखा जाएगा और शनिवार को शांति कवादम में अंतिम संस्कार किया जाएगा.

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि देश ने एक ऐसे वैज्ञानिक को खो दिया है जो परमाणु विज्ञान में विशेषज्ञता रखते थे.

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा, “वह देश के प्रमुख परमाणु विज्ञान और अनुसंधान संस्थानों से जुड़े रहे थे. उन्होंने केरल की लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) सरकार के साथ विभिन्न स्तरों पर सलाहाकार के तौर पर काम किया था.” विजयन ने कहा कि दामोदरन ने नंबूदरीपाद की राजनीति का अनुसरण किया और अपने लेखन में इसे प्रतिबिंबित किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में कोहली जड़ा 'विराट' शतक, टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 296 रनों का टारगेट, जस्टिन ग्रीव्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड