Tamil nadu: वायनाड में प्रचार के लिए जाते हुए नीलगिरी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चॉपर की चुनाव अधिकारियों ने ली तलाशी - Video
Credit - ANI

केरल के वायनाड में प्रचार के लिए जाते हुए नीलगिरी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के चॉपर की चुनाव अधिकारियों ने तलाशी ली. इस दौरान चुनावी आयोग के फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों ने भीतर जांच की. पुलिस के अनुसार फ्लाइंग स्क्वाड के अधिकारियों ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर के यहां उतरने के बाद उसकी तलाशी ली. राहुल गांधी केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड जा रहे थे. जहां उनका जनसभा को संबोधित करने समेत कई चुनाव प्रचार गतिविधियों में भाग लेने का कार्यक्रम है. यह भी पढ़े :कांग्रेस के उम्मीदवार कन्हैया कुमार का सरकार पर निशाना,कहा- दिल्ली में बीजेपी कोई काम नहीं करती, केवल इंडिया ब्लॉक के नेताओं को परेशान करती है – Video

देखें वीडियो :