West Bengal Assembly Elections 2021: चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, रिटर्निंग अधिकारी, दो अन्य को हटाया

निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कोलकाता के बल्लीगंज विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को हटा दिया. एक आदेश में यह जानकारी दी गयी है .

चुनाव आयोग (Photo Credits: PTI)

कोलकाता, 31 मार्च : निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने मंगलवार को कोलकाता के बल्लीगंज विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) के रिटर्निंग अधिकारी सहित तीन अधिकारियों को हटा दिया. एक आदेश में यह जानकारी दी गयी है . इसमें कहा गया है कि दो अन्य अधिकारियों में हल्दिया के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) और पूरबा मेदिनीपुर जिले में महिषादल के सर्कल इंस्पेक्टर (सीआई) शामिल हैं.

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) को भेजे एक पत्र में कहा कि 10 से अधिक वर्षों से एक ही कार्यालय में पदस्थ और वर्तमान में बल्लीगंज सीट के रिटर्निंग अधिकारी अरिंदम मणि को तत्काल एक गैर-चुनाव पद पर स्थानांतरित किया जाए. आयोग ने रिटर्निंग अधिकारी का पद जल्द से जल्द भरने के लिए तीन अधिकारियों का एक पैनल भी मांगा. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: वृन्दावन में पुलिस पर हमला करने वालों पर रासुका लगाने की मांग की कांग्रेस ने

आयोग ने साथ ही हल्दिया के एसडीपीओ बरुण बैद्य को भी हटा दिया और उनकी जगह उत्तम मित्र को नियुक्त किया.

आयोग ने महिषादल के सर्कल इंस्पेक्टर बिचित्रा बिकास रॉय को भी हटा दिया और उनकी जगह सिरसेंदु दास को नियुक्त किया. दास वर्तमान में जलपाईगुड़ी में सर्किट बेंच में निरीक्षक के पद पर तैनात हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Abhijeet Dipke On Gyanesh Kumar: ‘ज्ञानेश कुमार पीएम मोदी के लिए इतने अहम क्यों हैं?’ CJP संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली में सुरक्षा पाबंदियों पर उठाए सवाल (VIDEO)

Voter Deletion Row: चुनाव आयोग और CEC ज्ञानेश कुमार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस; राहुल गांधी व INDIA गठबंधन की SIR याचिका पर जवाब तलब, एक याचिकाकर्ता के आचरण पर CJI ने जताई कड़ी आपत्ति

'प्रदर्शनकारी छात्रों के रास्ते में न आएं, वे भारत की आवाज हैं': राहुल गांधी की पीएम मोदी को चेतावनी; एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया बर्बरता के लगाए आरोप

Rahul Gandhi on Jantar Mantar Protest: 'जंतर-मंतर भारत की जनता का है, हम इसे वापस लेंगे'; CJP प्रवक्ताओं को तिहाड़ जेल भेजे जाने पर बरसे राहुल गांधी, कहा- 'कायरता'