राजस्थान में दो अलग अलग सडक हादसो में आठ लोगो की मौत, 7 अन्य घायल

राजस्थान के श्रीगंगानगर और जोधपुर ग्रामीण में बुधवार शाम दो अलग-अलग सडक हादसों मे आठ लोगो की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गये।

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI/File)

जयपुर, 25 अगस्त: राजस्थान (Rajasthan) के श्रीगंगानगर और जोधपुर (jodhpur) ग्रामीण में बुधवार शाम दो अलग-अलग सडक हादसों मे आठ लोगो की मौत हो गई जबकि सात अन्य लोग घायल हो गये.श्रीगंगानगर के घमूडवाली थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दो कारों की भिडंत में पांच लोगो की मौत हो गई जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गये.  थानाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि घटना सूरतगढ-गंगानगर राष्ट्रीय राज मार्ग मांजूवास की रोही के पास हुई. यह भी पढे: Assam: नाबालिग लड़की के साथ कथित छेड़खानी के आरोप में बुजुर्ग गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रामधन (25), हेतराम (25), बलतेज सिंह (55), लवलीन कौर (50) सुखजीत सिंह (45) के रूप में की गई है.  घायलों को उपचार के लिये निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार सुबह करवाया जायेगा.उन्होंने बताया कि एक कार श्रीगंगानगर जा रही थी जबकि दूसरी कार बीकानेर जा रही थी. उन्होंने बताया कि इस संबंध में बीकानेर जा रही कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

जोधपुर ग्रामीण के बालेसर थाना क्षेत्र के आगोलाई गांव के पास एक अन्य सडक हादसे में कार, सेना के ट्रक और एक मोटर साइकिल की भिडंत में तीन लोगो की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग घायल हो गये.उन्होंने बताया कि कार में सवार लोग रामदेवरा से लौट रहे थे. जोधपुर से जैसलमेर की तरफ जा रहा सेना का ट्रक हादसे के बाद पलट गया.  मृतकों की पहचान के प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यपेट में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 16 यात्री घायल; VIDEO

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड