UP Board Result 2019: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट हुए घोषित, यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर करें चेक
देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड के माध्यमिक शिक्षा परिषद की दसवीं और बारहवीं के नतीजे के रिजल्ट आज घोषित किए जा हो चुके हैं....
UP board result 2019: देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड के माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल (10TH) और इंटरमीडिएट (12TH) के नतीजे आज घोषित किए जा हो चुके हैं. परीक्षा के परिणाम यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर है. बता दें कि इस जानकारी की पुष्टि बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने गुरुवार, 25 अप्रैल को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की थी. छात्र अपने परिणाम यूपी बोर्ड के ऑफिसियल वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
स्टूडेंट्स अपने यूपी बोर्ड परिणाम देखने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें. सबसे पहले यूपी बोर्ड परिणाम 2019 पर क्लिक करें. उसके बाद 10वीं के छात्र 'यूपी बोर्ड 10वीं परिणाम 2019' (UP Board Result 2019) और 12वीं के छात्र 'यूपी बोर्ड 12वीं परिणाम 2019' (UP Board Result 2019 12th) पर क्लिक करें. नया पेज ओपन होने पर अपने सीट नंबर और रोल नंबर एंटर करें. इसके बाद स्क्रीन पर आपके परिणाम होंगे.
यह भी पढ़ें: UP Board Result 2019: UPMSP आज दोपहर जारी करेगा 10वीं और 12वीं के नतीजे, upmsp.edu.in पर करें चेक
छात्र इन वेबसाइट पर भी देख सकते हैं नतीजे-
- upmspresults.up.nic.in
- results.nic.in
- upmpsp.edu.in
- upresults.nic.in
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के चलते इस साल परीक्षाओं का आयोजन जल्दी कराया गया था. बता दें कि हाईस्कूल में करीब 32 लाख छात्र और इंटरमीडिएट के 26 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. यानि करीब 58 लाख स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट्स का इंतजार है दसवीं के एग्जाम 14 दिन और बारहवीं के एग्जाम 16 दिन तक चलें थे. हालांकि ये परीक्षाएं करीब दो महीने तक चलती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 27, 2019 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

