UP Board 10th- 12th Result 2022: कक्षा दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट आज upresults.nic.in होंगे घोषित, ऐसे करें चेक
यूपी बोर्ड की दसवीं-बारहवीं ((UP Board Result 2022),) के रिजल्ट आज शनिवार 18 जून को घोषित किया जाएगा. दसवीं का रिजल्ट आज दो बजे जारी होगा और बारहवीं का चार बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट यूपी बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय से जारी किया जाएगा. नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यूपी बोर्ड रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर जारी किए जाएंगे.
यूपी बोर्ड की दसवीं-बारहवीं (UP Board Result 2022) के रिजल्ट आज शनिवार 18 जून को घोषित किया जाएगा. दसवीं का रिजल्ट आज दो बजे जारी होगा और बारहवीं का चार बजे जारी किया जाएगा. रिजल्ट यूपी बोर्ड के प्रयागराज मुख्यालय से जारी किया जाएगा. नतीजे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट यूपी बोर्ड रिजल्ट UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर जारी किए जाएंगे. रिजल्ट जारी होने के बाद, छात्र अपने रोल नंबर की सहायता से अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे.
UP Board 10th 12th Result: कैसे रिजल्ट चेक करें
स्टेप 1: सबसे पहले छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं.
स्टेप 2: यहां होम पेज पर ही छात्र को 10वीं एवं 12वीं कक्षा के रिजल्ट का लिंक मिलेगा.
स्टेप 3: छात्र को लिंक पर क्लिक करने के बाद अपना विवरण दर्ज करना होगा.
स्टेप 4: इसके बाद छात्र का रिजल्ट खुल जाएगा.
स्टेप 5: इसे आप डाउनलोड कर सकते हैं तथा प्रिंट ले सकते हैं.
बता दें यूपी बोर्ड की परीक्षाएं देश में अब तक की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाएं हैं. पंजीकृत छात्रों की संख्या के मामले में इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में लगभग 47 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए. यूपी बोर्ड ने करीब-करीब 51 लाख छात्रों को बोर्ड परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था. इनमें से 27 लाख से ज्यादा छात्रों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा दी थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2022 09:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

