RBSE 10th 12th Result 2024 Date: राजस्थान बोर्ड के 12वीं और 10वीं में पढ़नेवाले स्टूडेंट्स का इंतजार ख़त्म, इस दिन नतीजें होंगे घोषित, स्टूडेंट्स rajeduboard.rajasthan.gov.in की वेबसाइट पर चेक कर सकते है अपना रिजल्ट
10वीं और 12वीं की परीक्षा देनवाले विद्यार्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिलनेवाली है. राजस्थान बोर्ड की ओर मार्च से अप्रैल तक 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा करवाई गई थी. इस परीक्षा में कुल 20 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. अब जानकारी सामने आ रही है की अगले हफ्ते बोर्ड रिजल्ट घोषित कर सकता है.
Rajasthan Board 10th, 12th Result 2024: 10वीं और 12वीं की परीक्षा देनवाले विद्यार्थियों को जल्द ही खुशखबरी मिलनेवाली है. राजस्थान बोर्ड की ओर मार्च से अप्रैल तक 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा करवाई गई थी. इस परीक्षा में कुल 20 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था. अब जानकारी सामने आ रही है की अगले हफ्ते बोर्ड रिजल्ट घोषित कर सकता है. जानकारी के मुताबिक़ 15 मई को रिजल्ट घोषित हो सकते है.
हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नही हुई है. लेकिन विद्यार्थियों को वेबसाइट पर ही इसकी जानकारी मिलेगी.कई दिनों से लाखों विद्यार्थियों को रिजल्ट का इंतजार था. अब जल्द ही लाखों विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होनेवाला है.बता दे की राजस्थान में 10वीं की परीक्षा 7 मार्च से 30 मार्च तक जबकि 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. यह भी पढ़े :Maharashtra Board SSC, HSC Results 2024 Date: विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी! इस दिन जारी हो सकता है 10वीं,12 वीं के परिणाम, mahresult.nic.in पर देखें नतीजें
कब आएंगे रिजल्ट
राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन 10वीं, 12वीं परीक्षा के रिजल्ट्स अगले हफ्ते 15 मई को जारी कर सकता है.रिजल्ट्स से जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट्स बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर अपडेट की जाएगी.
पास होने के लिए विद्यार्थियों को कितने मार्क्स लेने होंगे
यह विद्यार्थियों का बड़ा सवाल है. विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं की परीक्षा में हर सब्जेक्ट में टोटल 33 परसेंट मार्क्स हासिल करने होंगे. इससे कम मार्क्स अगर किसी विद्यार्थी के आते है तो वो फेल हो जाएगा. इस बार राजस्थान स्टेट बोर्ड एसएमएस के जरिये भी विद्यार्थियों को उनके रिजल्ट भेजने की सुविधा देनवाला है. बता दे की विद्यार्थी अपना रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ डालकर इस http://www.rajeduboard.rajasthan.gov.in/ लिंक से सीधे अपना रिजल्ट देख पाएंगे.
राजस्थान 12वीं कक्षा के नतीजे चेक करने के लिए सबसे पहले आप RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- जैसे ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएंगे,तो आपके सामने होम पेज खुलेगा.
- वहां से आपको कक्षा 12वीं के नतीजे चेक करने के ऑप्शन पर क्लिक करना है.
- जैसे ही आप 12वीं कक्षा के नतीजे चेक करने के ऑप्शन पर क्लिक करेंगे, तो आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा.
- उस नए पेज पर आपको अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी ध्यान से भरनी होगी और सबमिट करें.
- इस प्रकार से आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपको दिखने लगेगा.
- अगर आप चाहते हैं कि आप अपने नतीजे को ऑनलाइन चेक करें, तो आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं.
- इसके अलावा अगर आप पीडीएफ में रिजल्ट को डाउनलोड करना चाहते हैं, तो रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 11, 2024 06:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

