TN 12th Board Result 2023 Declared: तमिलनाडु में छात्रों का इंतजार ख़त्म, 12वीं के परिणाम घोषित, tnresults.nic.in पर चेक करें रिजल्ट
Exam ( Photo Credit: Twitter)

Tamil Nadu 12th Board Result 2023 Declared: तमिलनाडु में 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का इंतजार ख़त्म हुआ. सोमवार को बोर्ड ने 12वीं के नतीजे जारी कर दिए. परिणाम जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर tnresults.nic.in, पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं. बता दें कि तमिलनाडु बोर्ड 12वीं की परीक्षा में इस बार कुल 8,03,385 छात्र शामिल हुए थे. इनमें से 3,82,371 लड़के और 4,21,013 लड़कियां थीं. इस साल की परीक्षा में 94.03 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं. वहीं पिछले साल 2022 में कुल 8,062,77 छात्र टीएन क्लास 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे. इनमें से कुल 7,55,998 छात्रों ने परीक्षा दी थी. लास्ट ईयर का कुल पास प्रतिशत 93.76% गया था.

Tweet: