देश

RBSE 8th Result 2019 Declared: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए कक्षा 8वीं के नतीजे, rajresults.nic.in पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी आरबीएसई या बीएसईआर ने कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. छात्र अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

RBSE 8th Result 2019 Declared: राजस्थान बोर्ड ने जारी किए कक्षा 8वीं के नतीजे, rajresults.nic.in पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

Rajasthan Board RBSE 8th Result 2019: राजस्थान बोर्ड के 8वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म हो ही गया. जी हां, राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (Rajasthan Board of Secondary Education) यानी आरबीएसई या बीएसईआर (RBSE or BSER) ने कक्षा 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं. राजस्थान बोर्ड ने शाम 4 बजे अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर 8वीं के नतीजे जारी किए हैं. यहां सबसे खास बात तो यह है कि परीक्षा में कोई भी छात्र फेल नहीं हुआ और रिजल्ट 100 फीसदी आया है यानी परीक्षा में शामिल होने वाले सभी छात्र पास हो गए हैं.

बता दें कि इससे पहले राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह दोतासरा (Govind Singh Dotasra) ने ट्विटर पर आरबीएसई 8वीं रिजल्ट 2019 को लेकर जानकारी दी थी कि रिजल्ट 7 जून 2019 को शाम चार बजे जारी किया जाएगा.

बता दें कि साल 2019 में राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) द्वारा 8वीं कक्षा की परीक्षा का आयोजन 14 मार्च से 29 मार्च 2019 के बीच किया गया था, जिसमें करीब 11.5 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. बोर्ड द्वारा परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब छात्र अपना रिजल्ट राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) की आधिकारिक वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक कर सकते हैं.

ऐसे करें चेक RBSE 8th Result 2019

पहला स्टेप- राजस्थान बोर्ड (Rajasthan Board) की ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in या rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.

दूसरा स्टेप- जब होमपेज पर रिजल्ट लिंक (Result Link) दिखाई दे तो उस पर क्लिक करें.

तीसरा स्टेप- अब एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर (Seat Number) को भरें और सबमिट करें.

चौथा स्टेप- सबमिट करने के बाद View Result ऑप्शन पर क्लिक करें.

पांचवां स्टेप- अब आपका रिजल्ट आपके स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.

छठा स्टेप- आप अपने रिजल्ट को डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं. यह भी पढ़ें: RBSE 8th Result 2019: आज शाम 4 बजे जारी होंगे राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं के रिजल्ट, rajresults.nic.in पर ऐसे करें चेक

गौरतलब है कि अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे सभी छात्र नतीजे घोषित होने के बाद राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट चेक करने में जुट गए हैं. ऐसे में मुमकिन है कि वेबसाइट हैंग हो जाए या फिर स्लो हो जाए. ऐसे में अगर छात्र अपना रिजल्ट वेबसाइट पर नहीं देख पा रहे हैं तो उन्हें सलाह दी जाती है कि थोड़ा धैर्य रखें और वेबसाइट के नॉर्मल होने तक की प्रतीक्षा करें.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2019 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).