RBSE 10th 12th Result 2024 Date: जल्द जारी होंगे राजस्थान बोर्ड 10वीं/12वीं के परिणाम, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें रिजल्ट चेक
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की 10वीं और 12वीं इंटर की परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित होने वाले हैं. दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद छात्र बोड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं.
RBSE 10th 12th Result 2024 Date: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) की 10वीं और 12वीं इंटर की परीक्षा के परिणाम जल्द घोषित होने वाले हैं. दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद छात्र बोड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं. हालांकि बोर्ड की तरफ से परिणाम घोषित करने को लेकर अभी तक अधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हप्ते या फिर महीने के अन्त में दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए जायेंगे.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से इस साल कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 29 फरवरी से शुरू होने के बाद 04 अप्रैल, 2024 तक चली थी. परीक्षा एक ही पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की गई थी. वहीं राजस्थान बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा 07 मार्च से शुरू होगी होने के बाद 30 मार्च, 2024 को समाप्त हुई. कक्षा 10 की परीक्षा भी एक ही पाली में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक आयोजित की गई थी. इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा के लिए करीब 22 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया था. यह भी पढ़े: UP Board 10th 12th Result 2024: यूपी बोर्ड के परिणाम जल्द, छात्र upmsp.edu.in और upresults.nic.in ऐसे करें नतीजे चेक
ऐसे करें परिणाम चेक:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर, RBSE 12th Results 2023 or RBSE 10th Results 2023 लिंक पर क्लिक करें.
- स्टूडेंट अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- ऐसा करने पर आरबीएसई 10वीं या 12वीं का रिजल्ट 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
- अपने रिजल्ट को डाउनलोड करने के बाद भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट लें.
पिछले साल राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 16 मार्च से 11 अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी. वहीं कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 9 मार्च से 12 अप्रैल तक चली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 16, 2024 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

