PSEB 10th Result 2019: पंजाब बोर्ड ने जारी की 10वीं की मेरिट लिस्ट, नेहा वर्मा ने 99.54 प्रतिशत के साथ किया टॉप, कुल 85.8 फिसदी छात्र पास, शाम 6 बजे के बाद pseb.ac.in. पर आएंगे नतीजे
पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड यानी पीएसईबी (Punjab School Education board - PSEB ) के 10वीं कक्षा के मेरिट लिस्ट (Merit List) जारी कर दिए गए हैं. इसके 24 घंटों के भीतर ही बोर्ड रिजल्ट व स्कोर कार्ड जारी किए जाएंगे.
PSEB 10th Result 2019 Meril List: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड यानी पीएसईबी (Punjab School Education board - PSEB ) के 10वीं कक्षा के मेरिट लिस्ट (Merit List) जारी कर दिए गए हैं. आज यानी 8 मई की सुबह 11.30 बजे पिछले कई सालों से चली आ रही परंपरा को बरकरार रखते हुए पीएसईबी (PSEB) के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पहले मेरिट लिस्ट जारी की और इसके 24 घंटों के भीतर ही बोर्ड रिजल्ट व स्कोर कार्ड (Board Result and Score Card) जारी किए जाएंगे. बता दें कि लुधियाना की नेहा वर्मा ने 99.54 पर्सेंटेज के साथ परीक्षा में टॉप किया है. नेहा को परीक्षा में 650 में से कुल 647 नंबर मिले हैं. इस बार परीक्षा में कुल 85.8 फीसदी छात्र पास हुए हैं.
बताया जा रहा है कि परीक्षा देने वाले सभी छात्र अपना रिजल्ट (Result) शाम 6 बजे के बाद पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर चेक कर सकते हैं. 10वीं के नतीजे घोषित किए जाने के बाद PSEB 12th Result 2019 की घोषणा जल्द ही की जा सकती है.बताया जा रहा है कि 12वीं के रिजल्ट को पंजाब बोर्ड के चेयरमैन जारी करेंगे.
ऐसे चेक करें रिजल्ट
10वीं की परीक्षा देने वाले छात्र पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
- सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाएं.
- इसके बाद होम पेज पर दिख रहे PSEB Class 10th result 2019 लिंक पर क्लिक करें.
- फिर अपना रोल नंबर, नाम व अन्य जरूरी जानकारियां भरकर उसे सबमिट करें.
- इसके बाद कंप्यूटर स्क्रिन पर पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा 2019 का रिजल्ट आ जाएगा.
- छात्र अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट निकालकर अपने पास रख सकते हैं. यह भी पढ़ें: PSEB 10th Result 2019: पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं के नतीजे आज, pseb.ac.in. पर ऐसे चेक करें रिजल्ट
बता दें कि इस साल करीब 3.80 लाख छात्रों ने 10वीं की परीक्षा दी है, जबकि 12वीं की परीक्षा में करीब 3.40 लाख छात्र शामिल हुए थे. 10वीं के नतीजे जारी किए जाने के बाद 15 मई को पीएसईबी 12वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है. पंजाब बोर्ड ने 15 मार्च से 2 अप्रैल 2019 के बीच 10वीं की परीक्षाएं आयोजित की थीं. गौरतलब है कि पिछले साल यानी 2018 में 10वीं कक्षा में कुल 59.47 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए थे, जबकि 12वीं में कुल 65.97 फीसदी विद्यार्थियों को सफलता मिली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2019 12:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

