MP Board 10th Result 2020: मध्यप्रदेश बोर्ड ने 10वीं के नतीजे किए जारी, बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर ऐसे करें चेक
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड आज कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. यह रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे घोषित किए गए. मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में इस साल करीब 11.5 लाख छात्र शामिल हुए थे. छात्र अपना रिजल्ट देखते समय अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तारीख जैसे डॉक्यूमेंट अपना पास रखें.
MP Board 10th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन बोर्ड आज कक्षा 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. यह रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे घोषित किए गए. 62.84% छात्रों ने मध्यप्रदेश बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा पास की. इस साल 65.87% लड़कियां पास हुई, जबकि 60.09 प्रतिशत लड़के पास हुए. मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में इस साल करीब 11.5 लाख छात्र शामिल हुए थे. लॉकडाउन के बाद से ही स्टूडेंट्स बड़ी बेसब्री से अपने रिजल्ट जारी होने का इंतजार कर रहे थे. सभी 10वीं के छात्र अपने नतीजे MBPSE बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर जारी किए जांएगे.
मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं की परीक्षा 03 मार्च 2020 से शुरू होकर 27 मार्च 2020 को समाप्त हुई थी. लेकिन कोविड-19 महामारी से बचने के लिए देश में लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई थी. इसी के कारण मध्यप्रदेश बोर्ड ऑफ सेकंड्री एजुकेशन ने 20 मार्च से लेकर 11 अप्रैल 2020 तक की अपनी सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी और इससे 10वीं के दो पेपर प्रभावित भी हुए थे. स्थगित हुई 10वीं की 2 विषयों की परीक्षाओं में छात्रों को प्रमोशन दिया जाएगा. मतलब इन दो विषयों में किसी भी स्टूडेंट को फेल नहीं किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: Goa Board HSSC Result 2020: गोवा बोर्ड ने 12वीं के रिजल्ट किए जारी, check gbshse.gov.in पर करें चेक
MP Board 10th Result 2020 के छात्र अपने रिजल्ट देखनें के लिए इन नियमों का पालन करें:
* सबसे पहले आप MPBSE की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं
* इसके बाद आप कक्षा 10th Result 2020 की लिंक पर क्लिक करें
* फिर आप अपना रोल नंबर, सीट नंबर और अन्य जरूरी जानकारियां सबमिट करें
*अब आपका एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 2020 स्क्रीन पर दिखाई देगा
* भविष्य में इस्तेमाल के लिए आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें
छात्र अपना रिजल्ट देखते समय अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तारीख जैसे डॉक्यूमेंट अपना पास रखें. 10वीं के छात्र इस बार बोर्ड रिजल्ट मोबाइल ऐप के जरिए देख सकते हैं. रिजल्ट MPBSE MOBILE APP या फिर FastResult App पर भी जारी किए जाएंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2020 12:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

