JEE Mains 2022: जेईई मेंस की परीक्षा मार्च में? जानें एग्जाम के लिए सटीक रणनीतियां और ज्यादा मार्क्स स्कोर करने के कारगर टिप्स
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

इस साल होने वाले संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेंस की तारीख की घोषणा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) कुछ दिनों में कर सकती है. हालांकि देशभर में इसकी तैयारी करने वाले उम्मीदवार परीक्षा की तारीख का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. चुनाव और कोविड-19 के कारण एनटीए ने परीक्षा स्थगित करने का सुझाव दिया है. इस वजह से अब जेईई मेंस की परीक्षा मार्च के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना बहुत अधिक है. हालांकि यह छात्रों के लिए महत्वपूर्ण समय साबित हो सकता है, जिसमें वें अपने विषयों का बढ़िया से रिविजन करने के साथ ही छुटे हुए टॉपिक्स को तैयार कर सकते है. आगे हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे है जो आपको मेंस परीक्षा में अच्छा स्कोर करने में मदद करेगा.