Gujarat Board 10th Result 2025: गुजरात बोर्ड 10वीं के परिणाम में फैक्ट्री में काम करने वाले मज़दूर के बेटे समीर गोहेल ने किया टॉप, IIT से इंजीनियर बनने का है सपना; VIDEO
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) द्वारा आज घोषित किए गए 10वीं कक्षा के परिणाम आज सुबह 8 घोषित कर दिए गए. 10वीं बोर्ड के परिणाम में समीर गोहेल ने पहला स्थान हासिल किया. समीर ने 99.99% अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने स्कूल, बल्कि पूरे राज्य में एक मिसाल कायम की है.
Gujarat Board 10th Result 2025 Out: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) द्वारा आज घोषित किए गए 10वीं कक्षा के परिणाम आज सुबह 8 घोषित कर दिए गए. 10वीं बोर्ड के परिणाम में समीर गोहेल (Samir Gohel) ने पहला स्थान हासिल किया. समीर ने 99.99% अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने स्कूल, बल्कि पूरे राज्य में एक मिसाल कायम की है.
"पिता का सपना पूरा किया": समीर गोहेल
अपनी सफलता पर समीर ने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैंने 99.99% अंक हासिल किए हैं... यह मेरे शिक्षकों और परिवार के सहयोग के साथ-साथ मेरी खुद की मेहनत का नतीजा है. मैं आईआईटी से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहता हूं. मेरे पिता एक फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं और उन्होंने हमेशा चाहा कि मैं कुछ अच्छा करूं. और आज मैंने वह कर दिखाया है. सोशल मीडिया पर समीर के स्कूल में जश्न का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साथी छात्र उन्हें फूलों की माला पहनाकर बधाई देते नजर आ रहे हैं. यह भी पढ़े: Gujarat Board 10th Result 2025 Out: गुजरात बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी, राजकोट के स्कूल में छात्रों ने मनाया ख़ुशी का जश्न, VIDEO वायरल
समीर गोहेल ने 10वीं की परीक्षा में किया टॉप
#WATCH | Rajkot, Gujarat | Samir Gohel, who secured the first rank, says, "I have secured 99.99 % marks... It's because of my teachers and family support, along with my own hard work. I want to pursue computer science engineering from an IIT. My father is a labourer in a factory,… https://t.co/4DBZTTgf7c pic.twitter.com/SvJpRFlMWH
— ANI (@ANI) May 8, 2025
परीक्षा में शामिल और उत्तीर्ण छात्रों का विवरण
गुजरात बोर्ड की 10वीं परीक्षा में इस बार कुल 7,62,485 छात्रों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से 7,46,892 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए, और 6,20,532 परीक्षार्थी सफल घोषित किए गए.
- कुल पास प्रतिशत: 79.56%
- लड़कियों का पास प्रतिशत: 87.24%
- लड़कों का पास प्रतिशत: 79.56%
प्रेरणा बना समीर का संघर्ष और संकल्प
समीर गोहेल की कहानी उन हजारों छात्रों के लिए प्रेरणा है जो सीमित संसाधनों में भी बड़े सपने देखते हैं. यह साबित करता है कि अगर लगन सच्ची हो, तो कोई भी बाधा सफलता के रास्ते में नहीं आ सकती. समीर अब देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIT से इंजीनियर बनने का सपना देख रहे हैं, और यह शुरुआत उनके उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव बन चुकी है.
10वीं की कब हुई थी परीक्षा
गुजरात में इस साल जीएसईबी द्वारा 10वीं परीक्षा 27 फरवरी से 10 मार्च 2025 तक आयोजित की गई थीं. जिसमें 7,46,892 छात्र परीक्षा में उपस्थित हुए. जिन्हें अपने परिणाम को लेकर बेसब्री से इंतजार था. लेकिन प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार की घड़ी ख़त्म हुई
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 10:39 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

