CBSE Board 10th, 12th Result 2025 Updates: सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी होगा परिणाम; देखें पिछले 5 सालों का ट्रेंड
देशभर के 44 लाख से ज्यादा छात्रों की निगाहें इस वक्त CBSE Class 10th और 12th रिजल्ट 2025 पर टिकी हुई हैं. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) इस हफ्ते रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई बड़ा अपडेट दे सकता है.
CBSE Board Class 10th, 12th Result 2025 Updates: देशभर के 44 लाख से ज्यादा छात्रों की निगाहें इस वक्त CBSE Class 10th और 12th रिजल्ट 2025 पर टिकी हुई हैं. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) इस हफ्ते रिजल्ट की तारीख और समय को लेकर कोई बड़ा अपडेट दे सकता है. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल एक नोटिस को लेकर छात्रों में भ्रम की स्थिति बन गई थी, जिस पर अब खुद CBSE ने सफाई दी है. बोर्ड ने कहा है कि अभी तक किसी भी अधिकृत अधिकारी की ओर से परिणाम को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है.
छात्रों और अभिभावकों से अपील की गई है कि वे केवल cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और cbseservices.digilocker.gov.in जैसी आधिकारिक वेबसाइट्स पर ही भरोसा करें.
रिजल्ट डेट पर क्या है संभावना?
पिछले साल CBSE ने 13 मई को कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी किए थे. वहीं 2023 में यह तारीख 12 मई रही थी. अगर इसी ट्रेंड को देखा जाए, तो 2025 में भी रिजल्ट 10 से 15 मई के बीच कभी भी आ सकता है. बोर्ड इस हफ्ते तारीख और समय का एलान कर सकता है.
पासिंग क्राइटेरिया और ग्रेस मार्क्स
CBSE के नियमों के मुताबिक, कक्षा 10 के छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट मिलाकर कम से कम 33% अंक चाहिए होते हैं. वहीं कक्षा 12 के छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल में अलग-अलग 33% अंक लाने जरूरी होते हैं. अगर कोई छात्र 1-2 नंबर से चूकता है तो बोर्ड ग्रेस मार्क्स देने पर विचार करता है.
पिछले सालों के रिजल्ट की झलक
- 2024: कक्षा 10 - 93.60%, कक्षा 12 - 87.98%
- 2023: कक्षा 10 - 93.12%, कक्षा 12 - 87.33%
- 2022: कक्षा 10 - 94.40%, कक्षा 12 - 92.71%
- 2021: कक्षा 10 - 99.04%, कक्षा 12 - 99.37% (कोविड प्रभाव)
- 2020: कक्षा 10 - 91.46%, कक्षा 12 - 88.78%
नए नियम: पहले कॉपी, फिर वेरिफिकेशन
CBSE ने इस बार रिजल्ट के बाद की प्रक्रिया में बदलाव किया है. पहले छात्र मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करते थे, लेकिन अब उन्हें सबसे पहले अपनी कॉपी की फोटोकॉपी मंगवानी होगी. इसके बाद ही वे मार्क्स वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आगे बढ़ सकेंगे. इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों को सही न्याय मिल सकेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 09:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

