शिक्षा

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम आज होंगे जारी, mpresults.nic.in पर रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर रखें तैयार

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का आज इंतजार ख़त्म हो सकता है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम 10 बजे के बाद किसी भी समय जारी किया जा सकता हैं.

MP Board Result 2025: मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं, 12वीं के परिणाम आज होंगे जारी, mpresults.nic.in पर रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर रखें तैयार
Mp Board Result 2025

MP Board Result 2025 : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों का आज इंतजार ख़त्म हो सकता है. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) की तरफ से कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा के परिणाम 10 बजे के बाद किसी भी समय जारी किया जा सकता हैं. परिणाम  आधिकारिक वेबसाइट्स mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, और mpbse.mponline.gov.in पर उपलब्ध होंगे. छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं.

घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी

परिणामों की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी, जिसमें टॉपर्स की सूची, पास प्रतिशत, और अन्य महत्वपूर्ण आंकड़े भी साझा किए जाएंगे. यह भी पढ़े: MP Board Result 2025 Date: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम को लेकर बड़ा अपडेट, जानें कब जारी होंगे नतीजें; mpbse.nic.in पर ऐसे चेक करें रिजल्ट

ऐसे देखें नतीजें

  • आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in, mpresults.nic.in, या mpbse.mponline.gov.in पर जाएँ.
  • होमपेज पर “MP Board 10th Result 2025” या “MP Board 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना रोल नंबर और एप्लिकेशन नंबर दर्ज करें.
  • “सबमिट” बटन पर क्लिक करें, और आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा.
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले लें.

    दोनों क्लास की परीक्षाएं एक पाली में हुई थी

    दोनों क्लास की परीक्षाएं एक पाली में हुई थी

    एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च 2025 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च 2025 तक हुई थी. दोनों परीक्षाएं एक ही पाली (सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक) में आयोजित की गई थीं. हाल के दिनों में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिक्षा विभाग को समय पर परिणाम घोषित करने के निर्देश दिए हैं

    पिछले साल का परिणाम

    पिछले साल (2024) में, MP बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 58.10% और 12वीं का पास प्रतिशत 64.49% रहा था. इस साल भी परिणामों के साथ टॉपर्स की सूची, जेंडर-वाइज पास प्रतिशत, और जिला-वाइज प्रदर्शन की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस में साझा की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).