देश

Thane: तेज बारिश के कारण फुटबॉल खेल रहे लड़कों पर गिरा टीनशेड, 7 हुए जख्मी, ठाणे के फुटबॉल टर्फ क्लब की घटना से खलबली-Video

पिछले दो दिनों से मुंबई में कई जगहों पर तेज बारिश होने की वजह से कई हादसे सामने आएं है. ऐसे ही ठाणे के फुटबॉल ग्राउंड में खेल रहे लड़को पर टीनशेड गिरने की वजह से 7 लड़के गंभीर रूप से घायल हुए है.

Thane: तेज बारिश के कारण फुटबॉल खेल रहे लड़कों पर गिरा टीनशेड, 7 हुए जख्मी, ठाणे के फुटबॉल टर्फ क्लब की घटना से खलबली-Video
Credit -ANI

पिछले दो दिनों से मुंबई में कई जगहों पर तेज बारिश होने की वजह से कई हादसे सामने आएं है. ऐसे ही ठाणे के फुटबॉल ग्राउंड में फुटबॉल खेल रहे लड़को पर टीनशेड गिरने की वजह से 7 लड़के गंभीर रूप से घायल हुए है. बताया जा रहा है की घटना रात की है.

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार ठाणे में एक टर्फ में कुछ लड़के फुटबॉल खेल रहे थे. इस दौरान अचानक बारिश और तेज हवाएं चलने लगी. इसी समय तेज हवाओं के कारण पड़ोस की बिल्डिंग पर लगा टीनशेड सीधे इनपर आकर गिरा. इस घटना में सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए है. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. ये भी पढ़े :Navi Mumbai Khandeshwar Station: बारिश के चलते नवी मुंबई के खांदेश्वर रेलवे स्टेशन में भर गया पानी, यात्रियों को हो रही है परेशानी-Video

देखें वीडियो :

इस घटना के बाद शिवसेना के शिंदे गुट के नेता प्रताप सरनाईक हॉस्पिटल पहुंचे और घायल लड़को से मुलाकात की. उन्होंने उन्हें सरकार की ओर से मदद का आश्वासन भी दिया. बात करें तो जब ये घटना घटी तो यहां 17-18 लोग फुटबॉल खेल रहे थे.

उन्होंने बताया कि इनमें से 4 ठीक हैं और 3 की हालत गंभीर है. आगे जानकारी देते हुए उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि इन बच्चों का इलाज चल रहा है और उन्हें राज्य सरकार द्वारा आवश्यक सहायता प्रदान की जाएगी.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 03:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).