Uttarkashi Heavy Rain: उत्तरकाशी में भारी बारिश से बिगड़े हालात, 50 बिल्डिंगे क्षतिग्रस्त, सड़के टूटी, 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद
उत्तरकाशी में जारी भारी बारिश के चलते हालात बिगड़ने लगे हैं. मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहिला के मुताबिक, भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी जिले के पुरोला, बड़कोट और डुंडा में 50 भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं. जिले में 50 सड़कें बंद हैं। लगभग 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है.
Uttarkashi Heavy Rainfall: उत्तराखंड में जारी भारी बारिश के चलते उत्तरकाशी में भी हालात बिगड़ने लगे हैं. भारी बारिश के चलते पूरे जिले में पानी ही पानी नजर आ रहा है. नदी नाले सब उफान पर बह रहे हैं. जिले में जारी भारी बारिश को लेकर उत्तरकाशी के जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहिला (Abhishek Rohila) ने बताया कि भारी बारिश के कारण उत्तरकाशी जिले के पुरोला, बड़कोट और डुंडा में 50 भवन क्षतिग्रस्त हो गए हैं. जिले में 50 सड़कें बंद हैं. लगभग 40 गांवों में बिजली आपूर्ति बंद हो गई है और अधिकांश कृषि भूमि बह गई है. वहीं उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार देर रात को मूसलाधार बारिश के बीच पुरोला में बादल फट गया. इससे छाड़ा खड्ड और कमल नदी का पानी बढ़ गया. खड्ड का जलस्तर बढ़ने से कोर्ट रोड के भवन खतरे की जद में आ गए.
Tweet:
Due to heavy rain, 50 buildings have been damaged in Purola, Barkot and Dunda of Uttarkashi district. 50 roads are closed in the district. Electricity supply has stopped in about 40 villages and more than 400 drains of agricultural land have been washed away: Uttarkashi District… pic.twitter.com/dD0FoWgUMa
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 23, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2023 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

