क्राइम

Andheri Ghatkopar Link Road Video: अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड पर शराब पीकर कैब ड्राइवर कर रहा था चलती कार में स्टंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आज कई लोग वीडियो और रील बनाने के चक्कर में अपनी जान के साथ दुसरे की जान के साथ भी खिलवाड़ करते है और इसी चक्कर में ये लोग जेल की हवा भी खाते है. ऐसी ही एक घटना मुंबई में सामने आई है.

Andheri Ghatkopar Link Road Video: अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड पर शराब पीकर कैब ड्राइवर कर रहा था चलती कार में स्टंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Credit - ( Twitter -X )

Andheri Ghatkopar Link Road Video : आज कई लोग वीडियो और रील बनाने के चक्कर में अपनी जान के साथ दुसरे की जान के साथ भी खिलवाड़ करते है और इसी चक्कर में ये लोग जेल की हवा भी खाते है. ऐसी ही एक घटना मुंबई में सामने आई है.

जिसमें एक कैब ड्राइवर चलती कार में विंडो से लटककर गाड़ी चल रहा है और काफी देर तक वो ऐसे ही गाड़ी चलाता है और इसके बाद उसकी गाड़ी दुसरे की गाड़ी से टकरा जाती है और इसके बाद लोग इस कार ड्राइवर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर देते है. जानकारी के मुताबिक़ कैब ड्राइवर का नाम सूरज साव है और बताया जा रहा है की वो शराब पीकर था. ये भी पढ़े :Mumbai Road Accident: मुंबई में 28 वर्षीय युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान 7 दिन बाद मौत, तेज रफ़्तार कार ने मारी थी टक्कर

देखें वीडियो :

घटना अंधेरी के घाटकोपर लिंक रोड की है. शराब के नशे में इसने स्टंट करते हुए हरमीत सिंह मदन की कार को टक्कर मार दी. इसके बाद उन्होंने इसे पकड़कर अंधेरी पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने कैब ड्राइवर पर मामला दर्ज कर लिया है. ट्विटर एक्स के @newzhit नाम के हैंडल से इसे शेयर किया गया है. इस वीडियो को काफी लोग देख रहे है.

बता दें की मुंबई शहर में अलग-अलग जगहों पर रोजाना कई एक्सीडेंट होते है. जिसके कारण कई लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है. पुणे का मामला हो या फिर कही और का, ज्यादातर मामलों में शराब के नशे में भी सड़क एक्सीडेंट होते है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2024 07:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).