देश

Mumbai Road Accident: मुंबई में 28 वर्षीय युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान 7 दिन बाद मौत, तेज रफ़्तार कार ने मारी थी टक्कर

मुंबई में पिछले हप्ते 20 जुलाई को एक तेज रफ़्तार कार ने एक 28 वर्षीय विनोद लाड नाम के युवक को कार चालक ने किरण इंदुलकर ने रौदा दिया था. इलाज के दौरान 27 जुलाई की उसकी मौत हो गई.

Mumbai Road Accident: मुंबई में 28 वर्षीय युवक की अस्पताल में इलाज के दौरान 7 दिन बाद मौत, तेज रफ़्तार कार ने मारी थी टक्कर
Road Accident (img: File photo)

Mumbai Road Accident: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक्सीडेंट के मामले तेज के साथ बढ़ रहे हैं. जिससे सड़क चलते आम लोगों को जान गंवानी पड़ रही है. पिछले हप्ते 20 जुलाई को कुछ इसी तरह एक तेज रफ़्तार कार ने एक 28 वर्षीय विनोद लाड नाम के युवक को कार चालक किरण इंदुलकर ने रौदा दिया था. जिस हादसे में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था. जख्मी अवस्था में युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा था. लेकिन इलाज के दौरान 27 जुलाई की उसकी मौत हो गई.

मुंबई की वर्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि जख्मी विनोद लाड की इलाज के सात दिन बाद मौत हो गई है. पुलिस ने मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. यह भी पढ़े: Navi Mumbai Road Accident: नवी मुंबई के नेरुल में भीषण सड़क हादसा, कार की ट्रक से टक्कर में 3 लोगों की मौत- Video

सड़क हादसे में युवक की मौत:

वर्ली पुलिस के अनुसार 20 जुलाई को वर्ली सी लिंक के पास अब्दुल गफ्फार खान रोड पर किरण इंदुलकर ने अपनी तेज रफ्तार से जा रहा था. इस बीच उनसे विनोद को टक्कर मार दी. जिस टक्कर में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और इलाज के दौरान उसी मौत हो गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 08:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).