देश

शेयर बाजार में शुरूआती उतार-चढ़ाव के बाद नरमी का माहौल, सेंसेक्स 50.40 अंकों से फिसला

शेयर बाजार में सोमवार को नरमी का माहौल बना रहा. शुरूआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट के साथ कारोबार चल रहा था.

शेयर बाजार में शुरूआती उतार-चढ़ाव के बाद नरमी का माहौल, सेंसेक्स 50.40 अंकों से फिसला
शेयर बाजार (Photo Credits: PTI)

मुम्बई : घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को नरमी का माहौल बना रहा. हालांकि शुरूआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों प्रमुख सूचकांकों में गिरावट के साथ कारोबार चल रहा था. बंबई स्टॉक एक्सचेंच (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पूर्वाह्न् 10.27 बजे पिछले सत्र से 50.40 अंकों (0.13 फीसदी) की गिरावट के साथ 39,144.09 पर कारोबार कर रहा था.

इससे पहले सेंसेक्स सुबह नौ बजे पिछले सत्र के मुकाबले करीब 34 अंकों की कमजोरी के साथ 39,160.23 पर खुला. शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स में उतार-चढ़ाव बना रहा और ऊपरी स्तर 39,300.02 जबकि निचला स्तर 39,070.27 रहा. सेंसेक्स पिछले सत्र में 39,194.49 पर बंद हुआ था.

यह भी पढ़ें : शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में गिरावट दर्ज, सेंसेक्स 186 अंक से फिसला

पूर्वाह्न् 10.33 बजे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी पिछले सत्र से 16.00 अंकों (0.14 फीसदी) की गिरावट के साथ 11,708.10 पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले सूचकांक तकरीबन सपाट 11,725.80 पर खुलने के बाद 11,754 और 11,687.30 के बीच रहा.

ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव से जहां कारोबारी रुझान कमजोर हुआ. वहीं, मानसून की प्रगति की रिपोर्ट से बाजार को सपोर्ट मिला है. मानसून ने इस साल करीब एक सप्ताह की देरी से दक्षिणी तट स्थित केरल में दस्तक दी लेकिन पिछले सप्ताह मानसून की अच्छी प्रगति दर्ज की गई और इसने अब तक करीब दस प्रदेशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2019 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).