News

Animal Cruelty Video: शख्स ने गली के कुत्ते को डंडे से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद हुई घटना, आगरा पुलिस में शिकायत दर्ज

जानवरों के साथ रोजाना क्रूरता की घटनाएं सामने आती रहती है. एक बार फिर आगरा शहर से एक बेजुबान के साथ क्रूरता की घटना सामने आई है. जहांपर एक शख्स ने एक कुत्ते को डंडे से पीट -पीटकर उसकी हत्या कर दी.

Animal Cruelty Video: शख्स ने गली के कुत्ते को डंडे से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद हुई घटना, आगरा पुलिस में शिकायत दर्ज
Credit-(X,@bstvlive)

आगरा, उत्तर प्रदेश: जानवरों के साथ रोजाना क्रूरता की घटनाएं सामने आती रहती है. एक बार फिर आगरा शहर से एक बेजुबान के साथ क्रूरता की घटना सामने आई है. जहांपर एक शख्स ने एक कुत्ते को डंडे से पीट -पीटकर उसकी हत्या कर दी. ये घटना ट्रांस यमुना के श्याम नगर की बताई जा रही है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

जिसमें देख सकते है की एक गली में काफी लोग मौजूद होते है और इस दौरान एक शख्स हाथ में डंडा लेकर एक कुत्ते को मारता हुआ दिखाई दे रहा है. इस दौरान जब कुत्ता वहां से भागता है तो ये शख्स भी डंडा लेकर उसके पीछे भागता है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Animal Cruelty in Lucknow: लखनऊ में बेजुबान के साथ क्रूरता, तीन लड़कों ने एक कुत्ते को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर कर बेरहमी से मार डाला (Watch Video)

कुत्ते की डंडे से पीटकर हत्या

शख्स ने पीट-पीटकर ले ली कुत्ते की जान

इस दौरान इस बेरहम शख्स ने पीट-पीटकर इस कुत्ते की जान ले ली. इस घटना का मोहल्ले के लोगों ने भी विरोध किया और ये भी जानकारी सामने आई है की इस शख्स के खिलाफ ट्रांस यमुना पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है.

कुत्ते के शव को बर्फ पर रखा

भारत समाचार की रिपोर्ट के मुताबिक़ स्थानीय लोगों ने कुत्ते के शव को बर्फ पर रखा था. इस घटना का स्थानीय लोगों ने भी विरोध जताया है. इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 03:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).