Animal Cruelty in Lucknow: लखनऊ में बेजुबान के साथ क्रूरता, तीन लड़कों ने एक कुत्ते को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर कर बेरहमी से मार डाला (Watch Video)
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां तीन लड़के सोमवार शाम को एक आवारा कुत्ते पर क्रिकेट बैट और कील लगे डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला
Animal Cruelty in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां तीन लड़के सोमवार शाम को एक आवारा कुत्ते पर क्रिकेट बैट और कील लगे डंडों से बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला. जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात की हैं. ये तीनों लड़के एक आवारा कुत्ते को पीटने लगे. जिससे बेजुबान जानकार बुरी तरह से जख्मी होने से उसकी जान चली गई.
तीन लड़के कुत्ते को पीट रहे हैं. उनकी यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है. जिनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि ये तीनों लोग बेजुबान जानवर को पीट रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद इन तीनों युवकों की पहचान प्रिंस गौतम, कृष्णा चौहान और अमन के रूप में हुई हैं. यह भी पढ़े: MP Shocker: सतना में बेजुबान जानवरों के साथ क्रूरता, ग्रामीणों ने डंडों से पीटकर गायों को उफनती नदी में धकेला (Watch Video)
तीन युवक ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला:
लखनऊ ब्रेकिंग
बेजुबान को बीच सड़क बैट से पीट-पीटकर मार डाला, वीडियो वायरल
तीनों आरोपियों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज़ की गई #breking #LatestNews #UPNews #HindiNews @Uppolice @lkopolice pic.twitter.com/DMWlpX6gAh
— India Voice (@indiavoicenews) August 14, 2024
वीडियो वायरल होने के बाद केस दर्ज:
वीडियो वायरल होने के बाद उसी इलाके में रहने वाली पशु अधिकार कार्यकर्ता रेशम तलवार ने लखनऊ के आशियाना थाने में मामला दर्ज कराया. रेशम तलवार वरदान हेल्पिंग ह्यूमन एलटी संगठन से जुड़ी हैं. रेशम तलवार के अनुसार तीनों युवकों के माता-पिता से जब इसके बारे में शिकायत की गई तो उनके माता-पिता बच्चों की गलती ना मानते हुए उनके साथ ही अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. फिलहाल मामले में केस दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

