VIDEO: मरीज की मौत के बाद गुस्साएं परिजनों ने किया हंगामा, डॉक्टरों से की मारपीट, भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल की घटना का वीडियो आया सामने
मध्य प्रदेश के भोपाल में एक मरीज की मौत के बाद गुस्साएं परिजनों ने हॉस्पिटल में घुसकर हंगामा किया और आरोप है कि डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई.
भोपाल, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के भोपाल में एक मरीज की मौत के बाद गुस्साएं परिजनों ने हॉस्पिटल में घुसकर हंगामा किया और आरोप है कि डॉक्टरों के साथ मारपीट की गई. घटना भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि एक महिला मरीज की मौत के बाद ये हमला किया गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
शनिवार की आधी रात की ये घटना बताई जा रही है. इस मारपीट में 3 डॉक्टर्स को चोट आने की जानकारी भी सामने आई है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @websuchna नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Video: कानपुर के मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजनों के साथ सिक्योरिटी गार्ड ने की हाथापाई, डॉक्टर ने जड़ा थप्पड़
भोपाल के हॉस्पिटल में डॉक्टर्स पर हमला
#भोपाल के हमीदिया अस्पताल में मरीज की मृत्यु होने से नाराज परिजनों ने जमकर किया हंगामा और आई.सी.यू. में घुसकर डॉक्टरों से की मारपीट...#bhopal #bhopalnews #doctors #maarpeet #fight #MadhyaPradesh #mpnews #viralvideo #viralpost2025 #websuchna pic.twitter.com/cJ1wwcyDS7
— websuchna (@websuchna) March 9, 2025
महिला मरीज की मौत के बाद हंगामा
जानकरी के मुताबिक़ हॉस्पिटल के आईसीयु में महिला मरीज डॉली बाई भर्ती थी और इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. इस घटना से नाराज महिला के परिजनों और गुस्साएं लोगों ने डॉक्टरों पर हमला दिया. ये भी जानकारी सामने आई है कि कुछ लोग हथियार लेकर भी हॉस्पिटल पहुंचे थे.
डीन का बयान
गांधी मेडिकल कॉलेज के प्रभारी डीन आर. पी. कौशल ने बताया, एक गंभीर मरीज की मौत के बाद परिजन आईसीयू में घुस गए. डॉक्टरों के साथ मारपीट की. जिसमें तीन डॉक्टर घायल हुए, घायलों की चोटें गंभीर नहीं है. हमने तुरंत घटना की शिकायत कोहेफिजा पुलिस से की है. वहीं डॉक्टरों ने इस हमले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने की अपील की है. वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

